🔳 भाजपा मंडल कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक
🔳 सेवा पखवाड़े के लिए तैयार की गई रुपरेखा
🔳 कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का किया गया आह्वान
🔳 नवनिर्वाचित प्रधानों व बीडीसी को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
भाजपा मंडल कार्यालय में हुई सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की रुपरेखा तैयार की गई। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत रक्तदान, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध जन सम्मेलन समेत अन्य बिंदुओं पर होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। अभियान की रुपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। विभिन्न ग्राम पंचायतो के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। संचालन नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, मंडल अध्यक्ष भवाली हिमांशु बिष्ट, निर्मला जीना, योगेश ढौंडियाल, भुवन चंद्र, वर्षा आर्या, विनोद जलाल, गोविंद नेगी, रमेश सुयाल, दीवान जलाल, कंचन साह, भावना साह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




