🔳 मसूरी थंडर्स के लिए बतौर बल्लेबाज के रुप में हुआ चयन
🔳 भारतीय टीम में जगह बनाना है लक्ष्य
🔳 किसान की बेटी के चयन पर कोसी घाटी में खुशी की लहर
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के रोपा गांव की उदयीमान भूमिका अब उत्तराखंड प्रिमियम लीग में नजर आएंगी। क्रिकेट की शानदार खिलाड़ी भूमिका का चयन मसूरी थंडर्स के लिए हुआ है। मेधावी के चयन पर कोसी घाटी में खुशी की लहर है। पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गांव के बेटी के चयन पर खुशी व्यक्त की है।
बेतालघाट के आसपास के खेल मैदानों से किक्रेट में भविष्य तैयार करने का सपना देखने वाली किसान विरेन्द्र सिंह व मनोरमा देवी की बेटी भूमिका जलाल ने कोसी घाटी को गौरवान्वित कर दिया है। शनिवार को देहरादून में हुई चयन प्रक्रिया में भूमिका का चयन उत्तराखंड क्रिकेट लीग के लिए हुआ है। मसूरी थंडर्स ने भूमिका को अपनी टीम के लिए चुना है। बतौर बल्लेबाज चयन होने पर माता-पिता व स्वजन बेहद खुश हैं। भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व हल्द्वानी स्थित जीएनजी एकेडमी के कोच अभिषेक कुमार को दिया है। पिता विरेन्द्र सिंह कहते हैं की गांवों में होने वाले प्रत्येक टूर्नामेंट में बेटी खेलती यही नहीं कई किमी दूर भी वह खेलने पहुंचती। उसकी मेहनत व लगन का ही परिणाम है की आज उसका चयन उत्तराखंड प्रिमियम लीग के लिए हुआ है। उम्मीद जताई की वह प्रिमियम लीग में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। भूमिका के अनुसार उसका लक्ष्य देश की टीम में जगह बनाना है। बेतालघाट की बेटी के चयन पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!