🔳 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
🔳 कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वियों को हराकर किया क्षेत्र को गौरवान्वित
🔳 कोसी नदी की लहरों के बीच लिया कड़ा प्रशिक्षण
🔳 मेधावी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जीआइसी नौगांव में अध्ययनरत छात्र ने राज्यस्तरीय तैराकी में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए टिकट पक्का कर लिया है। मेधावी छात्र की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। उम्मीद जताई है की मेधावी नेशनल गेम्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगा।
कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। यह साबित कर दिखाया है जीआइसी नौगांव में 11वीं कक्षा के छात्र राजेश कुमार आर्या ने। कोसी नदी की तेज लहरों के बीच भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश चंद्र की देख देख में तैराकी की बारिकियां सिखने वाले राजेश ने राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय व पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। राजेश ने हल्द्वानी में हुई प्रतियोगिता के फ्रि स्टाइल में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के अनुसार मेधावी राजेश ने विपरीत परिस्थितियों व सीमित संसाधनों में प्रशिक्षण लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजेश को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेधावी राजेश ने सफलता का श्रेय प्रशिक्षक, माता पिता व गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरीश सिंह, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष हीरा जलाल, डा. ललित पाठक, मीता वर्मा, दिनेश चंद्र, मोहन लटवाल, दीप चंद्र, प्रदीप वर्मा, हेमलता बोहरा, संजू कार्की, गितांजली तिवारी, कीर्ती, ज्वाला, दीपा बिष्ट, चंपा देवी आदि ने खुशी व्यक्त कर मेधावी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




