🔳 अस्तित्व में आई सोलर पावर लिफ्ट सिंचाई योजना
🔳 किसानों की करीब दो सौ नाली कृषि भूमि हो सकेगी सिंचित
🔳 वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता होगी खत्म
🔳 सिंचाई को समुचित पानी मिलने से आर्थिकी भी होगी मजबूत
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गांव में सिंचाई के पानी का सूखा खत्म करने को सोलर पावर लिफ्ट सिंचाई योजना अस्तित्व में आ गई है। योजना से करीब बीस से भी अधिक किसानों को लाभ मिलेगा तथा लगभग दो सौ नाली कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। अब तक कोई भी सिंचाई योजना न होने से किसान वर्षा आधारित खेती पर ही निर्भर थे।
मझेडा गांव के किसानों के लिए दीपावली महापर्व बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। गांव में सोलर पावर लिफ्ट सिंचाई योजना स्थापित होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बीडीओ बेतालघाट पंकज जोशी ने एसएम सहगल फाउंडेशन तथा एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना के तहत गांव के समीप स्थित सोलर पावर लिफ्ट सिंचाई योजना का विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रीगणेश किया। बीडीओ ने कहा की योजना के अस्तित्व में आने से अब किसानो को वर्षों आधारित खेती के भरोसे ही अन्य बैठना पड़ेगा बल्की अन्य उपज की पैदावार भी गांव में हो सकी। उन्होंने योजना का लाभ उठाकर खेतीबाड़ी से जुड़ने का आह्वान स्थानीय लोगों से किया। ग्रामीणों ने एसएम सहगल फाउंडेशन तथा एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। कहा की समुचित पानी की उपलब्धता से अब विभिन्न सब्जियों की भी पैदावार गांव में हो सकेगी जिससे निश्चित रुप से आजिविका में भी बढ़ोतरी होगी। क्षेत्रवासियों ने योजना के अस्तित्व में आने पर खुशी व्यक्त की है। इस दौरान दिनेश चंद्र बोहरा, बीना, मंजू, भुवन, मोहन बोहरा, हरीश गिरी, मुन्नी, गंगा, इंद्रा देवी, लाली, शारदा समेत कई किसान मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!