🔳 हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाॅलो से खिंचा अभिभावकों का ध्यान
🔳अभिभावकों ने भी खरीददारी कर बढ़ाया नौनिहालों का उत्साह
🔳 विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया महोत्सव
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नौनिहालों ने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाॅल लगाकर अभिभावकों का ध्यान खिंचा। अभिभावकों ने नौनिहालों के हुनर की सराहना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य महोत्सव के माध्यम से बच्चों में उद्यमिता व रचनात्मकता को बढ़ावा देना है साथ ही अभिभावकों को एक मंच प्रदान करना है जहां वह विद्यालय परिवार के साथ मिलकर दीपावली की खुशियाँ मना सकें। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक स्टॉलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित वस्तुओं, कलाकृतियों और मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए। अभिभावकों ने खरीदारी कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भागीदारी। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे जिसमें पारंपरिक व आधुनिक पकवानों उपलब्ध रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दीपावली धमाका लकी ड्रा की प्रथम विजेता शामिनी जलाल रहीं को मुख्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार बांटे गए। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, सरिता मेहरा, निशा मंगचवारी, सरिता तिवारी, भावना जंतवाल, हिमानी रावत, सपना, गीता बिष्ट, उषा बिष्ट, दीपशिखा, अनुराग राणा, प्रीति मंगचवारी, दीपक, संतोष कुमार, मनीषा आर्या , गंगा बिष्ट आदि मौजूद रहे।




