🔳 सुरेन्द्र को बर्धो तथा गोधन को रातीघाट की मिली कमान
🔳 संचालक मंडल व डेलीगेट्स के पदों पर भी बनी सर्वसम्मति
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया किसानों व समिति के हित में कार्य करने का संकल्प
🔳 क्षेत्रवासियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गरमपानी, बर्धो तथा रातीघाट में संचालन समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बैंक प्रतिनिधि चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति व किसानों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।
गुरुवार को साधन सहकारी समिति गरमपानी में सचिव गोपाल सिंह की देखरेख में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से मंजू जलाल को अध्यक्ष चुना गया जबकि विनोद ढौंडियाल उपाध्यक्ष तथा संचालक मंडल की जिम्मेदारी हीरा बधानी, नंदी देवी, खष्टी नेगी, जया त्रिपाठी, अनिल, राजेंद्र सिंह, मूसा राम, उमेश कुमार, भूपेंद्र सिंह को सौपी गई। बर्धो स्थित में सुरेन्द्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। शिवचरण सिंह को उपाध्यक्ष बने। दयाल सिंह दरमाल, गोपाल राम, विमला देवी को डेलीगेट चुना गया। सचिव दिलीप सिंह जीना, देवेंद्र कुमार, गोधन सिंह फर्त्याल, दिलीप सिंह बोहरा, जंग बहादुर मेहरा, राजेंद्र सिंह जैडा, हरीश मेहरा, अखिलेश, ललित सिंह आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति रातीघाट के अध्यक्ष पद पर गोधन सिंह बिष्ट की ताजपोशी हुई। प्रमोद सिंह मेहरा उपाध्यक्ष चुने गए। रघुनाथ सिंह रौतेला, भुवन तिवाड़ी, थान सिंह बिष्ट, खष्टी देवी, भुवन चंद्र बैंक प्रतिनिधि व संचालक मंडल सदस्य मनोनीत हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति व किसानों के हित में कार्य करने की बात कही। समिति प्रबंधन के अनुसार जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।




