🔳 कुत्ते को घसीट ले जाने से लोगों में दहशत
🔳 हाईवे से सटे छड़ा गांव में भी तेज हुई घुसपैठ
🔳 घरों के आंगन तक पहुंच दहाड़ रहा गुलदार
🔳 दिन ढलने के साथ ही घरों में दुबकने को मजबूर हुए ग्रामीण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

गुलदार के बेतालघाट थाने की दहलीज तक पहुंच कुत्ते को घसीट ले जाने से हड़कंप मच गया है। गनीमत रही की गुलदार थाना परिसर के अंदर तक नहीं पहुंचा और बड़ी अनहोनी टल गई। गुलदार के थाने तक धमकने से आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत व्याप्त है।
गांवों में गुलदार की घुसपैठ तेज होने के बाद अब बेतालघाट स्थित पुलिस थाने तक गुलदार के पहुंचने से दहशत फ़ैल गई है। बीते रोज मध्य रात्रि गुलदार थाना परिसर की चौखट तक पहुंच परिसर में मौजूद कुत्ते को घसीट ले गया। पूरा वाकया थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना से थाने के आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। गनीमत रही की गुलदार थाने के अंदर तक नहीं पहुंचा और बड़ी अनहोनी टल गई। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे छड़ा गांव में पिछले कई दिनों से थुआ के जंगल से गुलदार गांव के बीचोंबीच तक पहुंच जा रहा है। गुलदार की दहाड़ से गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। लोग दिन ढलने के साथ ही घरों में दुबक जा रहे हैं। बाजार क्षेत्र से शाम को गांव को लौटने वाले व्यापारी भी जल्दी दुकान बंद कर घरों को लौट जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार के घरों के नजदीक तक पहुंचने से कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। स्थानीय दीवान सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, विरेन्द्र बिष्ट, नंदन सिंह, गणेश बिष्ट, चंदन सिंह आदि ने गांव के समीप पिंजरा लगा गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!