🔳 रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में आंदोलनरत है महिलाएं
🔳 धरनास्थल पर पहुंच पंचायत प्रतिनिधि भी दे रहे आंदोलन को समर्थन
🔳 शराब की दुकान हटने के बाद ही पीछे हटने का ऐलान
🔳 आंदोलन तेज करने को तैयार की रणनीति
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में मातृशक्ति बारिश में भी आंदोलन स्थल पर डटी रही। रोज़ाना विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधि महिलाओं के आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। दुकान हटाने की मांग को लेकर मातृशक्ति भी अड़ी हुई है।
रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में करीब सप्ताह भर से अधिक समय से महिलाओं का आंदोलन जारी है। बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद करा नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की लगातार दुकान हटाने की मांग की जा रही है बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। सरकार पर अड़ियल रवैया अपनाए जाने का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई। दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द दुकान नहीं हटाईं गई तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा। आसपास के गांवों से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने भी महिलाओं की मांग को जायज ठहरा शराब की दुकान हटाए जाने पर जोर दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, तारा सिंह, त्रिभुवन पाठक, नीमा देवी, हेमा, जीवंती देवी, भगवती, राधा, बीना, उमा देवी, गंगा, पुष्पा, मुन्नी, गौरी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *