🔳 गांवों के प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान से माहौल बिगड़ने का जताया अंदेशा
🔳 दुकान के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान
🔳 बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान बर्दाश्त न करने की चेतावनी
🔳 जबरन दुकान खोलने पर आर-पार की तैयारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान की सुगबुगाहट से आसपास के गांव की मातृशक्ति व पंचायत प्रतिनिधियों का पर चढ़ गया है। महिलाओं ने भुजान क्षेत्र में शराब की दुकान कतई बर्दाश्त न किए जाने का ऐलान किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शराब की दुकान खोली गई तो बाजार क्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में महिलाओं के शराब की दुकान के लगातार विरोध के बाद अब खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भी महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब की दुकान की दुकान के विरोध का ऐलान कर दिया है। भुजान बाजार से सटे चापड़, कमान, बोहरा गांव, भुजान, बचौडी समेत आसपास के गांवों की महिलाओं ने भुजान क्षेत्र में शराब की दुकान की तैयारी पर गहरा रोष जताया है। आरोप लगाया की भुजान क्षेत्र तमाम गांवों का प्रवेश द्वार है ऐसे में शराब की दुकान खुलने से गांवों का माहौल खराब होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट व चापड क्षेत्र के बीडीसी प्रदीप राणा के अनुसार क्षेत्र में स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आसपास के गांवों से बच्चें शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। शराब की दुकान से बच्चों के नशे की जद में आने का अंदेशा है। दो टूक कहा है कि शराब की दुकान का पुरजोर विरोध किया जाएगा। आसपास के गांवों की रेखा बिष्ट, पूजा बिष्ट, भावना, शांति देवी, प्रेमा , उमा, हेमा देवी, रेखा जोशी, आशा देवी, लीला देवी, योगिता, कमला दूधी, पार्वती देवी, बसंती देवी, नीमा देवी,भावना, प्रिती, तनुजा आदि महिलाओं ने दो टूक चेताया है कि यदि भुजान क्षेत्र में शराब की दुकान खोली गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *