🔳 प्रिंट रेट से अधिक में शराब बिक्री पर प्रशासन ने मारा छापा
🔳 अभिलेख, स्टाॅक व सीसीटीवी कैमरों का भी लिया जायजा
🔳 एकाएक हुई छापेमारी से शराब की दुकान में मचा हड़कंप
🔳 जिलाधिकारी को भेजी गई छापेमारी की रिपोर्ट
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन के बिछाए जाल से खैरना स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक में बिक्री का खुलासा हुआ हालांकि सेल्समैन ने एक अप्रैल से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला दिया। प्रशासन की एकाएक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने मामले में कार्रवाई को जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल को रिपोर्ट भेज दी है।
बुधवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने खैरना स्थित शराब की दुकान में तहसील के ही एक कर्मचारी को शराब की खरीददारी को भेजा। शराब की खरीद किए जाने व प्रिंट रेट से अधिक में शराब मिलने पर प्रशासन की टीम ने दुकान में छापेमारी की। अभिलेख, स्टाॅक समेत अन्य जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। उपजिलाधिकारी मोनिका ने के प्रिंट रेट से अधिक में बिक्री के सवाल पर सैल्समैन ने एक अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही पर दुकान में संसोधित मूल्यों की लिस्ट न लगे होने पर ओवररेट बिक्री की रिपोर्ट तैयार की गई। एसडीएम मोनिका के अनुसार मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल समेत राजस्व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *