◾ 80 हजार रुपये से अधिक आंकी जा रही अवैध लीसे की कीमत
◾आरोपित के खिलाफ भवाली थाने में मुकदमा दर्ज
◾अवैध लीसे को ले जा रहा था ठिकाने लगाने, क्वारब पुलिस के चढ़ा हत्थे
◾ पर्वतीय क्षेत्रों में जोर पकड़ रहा अवैध लीसे का काला कारोबार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
क्वारब पुलिस ने सुयालबाडी़ – ढोकाने – नथुआखान मोटर मार्ग पर 120 टीन अवैध लीसे के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध लीसे की कीमत अनुमानित 80 हजार रुपये से ज्यादा आंकी है। आरोपित के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है।
पर्वतीय क्षेत्रों में अवैध लीसा तस्करी का कारोबार चरम पर पहुंच गया है। वैध की आड़ में अवैध लीसा निकाल जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जंगलों से अवैध लीसा निकाल ठिकाने लगाने जा रहा तस्कर बीते गुरुवार रात क्वारब पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्वारब चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुयालबाडी़ – ढोकाने – नथुआखान मोटर मार्ग पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ढोकाने की ओर से आ रहे पिकअप वाहन यूके 04सीए 1866 को रोका गया। पुलिस को देख चालक पंगराडी, मुक्तेश्वर निवासी हरेंद्र सिंह घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में लीसे के करीब 120 टीन बरामद हुए। चालक लीसे से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने अवैध लीसे को कब्जे में ले वाहन को सीज करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या के अनुसार अवैध लीसे की अनुमानित लागत लगभग 80 हजार रुपये से अधिक है। चालक के खिलाफ भवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। इस दौरान आंनद राणा, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
