🔳 सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति स्कूटी खींचते ले जाते दिखा
🔳 व्यापारियों ने उठाई मामले का खुलासा किए जाने की मांग
🔳 चोरी की घटना से सख्ते में आए स्थानीय व्यापारी
🔳 पुलिस जांच में जुटी,जल्द खुलासे का दावा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार से स्कूटी चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। सख्ते में आए व्यापारी ने खैरना पुलिस को सूचना दे खोजबीन की गुहार लगाई है। हरकत में आई पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति के स्कूटी को धकेलते हुए ले जाने का खुलासा हुआ है।
खैरना निवासी व्यापारी पुष्कर सिंह परिहार बीती शाम अपनी स्कूटी यूके 04 एडी 9845 को रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ा कर कमरे में चले गए। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो स्कूटी को न देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आसपास खोजबीन करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो व्यापारी ने खैरना पुलिस से संपर्क साध मामले की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश पंत मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति के रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे के आसपास स्कूटी को खींचते हुए गरमपानी बाजार की ओर ले जाने का खुलासा हुआ। पुलिस टीम की टीम ने घटना के खुलासे के प्रयास तेज कर दिए है। स्थानीय व्यापारियों ने भी मामले का जल्द खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। चौकी प्रभारी रमेश पंत के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा।




