🔳 किसान नेता ने पूर्व राज्यपाल से मुलाकात कर उठाई मांग
🔳 शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो रोड को बचाने के लिए बताया जरुरी
🔳 भारी वाहनों से शहीद की सड़क को पहुंच रहे नुकसान पर जताई चिंता
🔳 वैकल्पिक सड़क बनने से किसानों को भी लाभ मिलने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले भारी भरकम वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से वार्ता की। भाजपा नेता ने बताया की वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से गांव की महत्वपूर्ण सड़क को नुकसान से बचाया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाने पर जोर दिया।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण को बीते दिनों राज्य सरकार ने दस करोड़ रुपये से अधिक के बजट की स्वीकृति दी है। बजट उपलब्ध होने से अब मोटर मार्ग पर आवाजाही सुगम होने की उम्मीद जग गई है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर बजट उपलब्ध होने पर सरकार का आभार व्यक्त किया साथ ही बताया की कोसी घाटी औघौगिक घाटी के रुप में पहचान बना चुकी है। तमाम स्टोन क्रशर होने से भारी भरकम वाहनों की आवाजाही होती है जिससे शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग की स्थिति बिगड़ जाती है। राज्य सरकार से लगातार बजट उपलब्ध कराया जाता है पर कई वजनी भारी भरकम वाहनों से मोटर मार्ग को नुकसान पहुंचता है। भाजपा नेता ने भारी भरकम वाहनों के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण की मांग उठाई है ताकि मुख्य सड़क सुरक्षित रह सके। बताया की बर्धो से सिलोटी तोक होते हुए खैरनी तक वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग को नुकसान से बचाने के साथ ही गांव के किसानों को भी लाभ मिलेगा। पूर्व राज्यपाल से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने को विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!