🔳 कुंदन को महामंत्री तथा जयपाल को उपाध्यक्ष की कमान
🔳 प्रभारी की संस्तुति पर अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती को जुटने का आह्वान
🔳 कुमाऊं में एक के बाद ईकाईयों के गठन से संगठन हो रहा मजबूत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को फल्दाकोट चौगांव पट्टी में कार्यकारिणी विस्तार कर तेजतर्रार व्यापारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंप दी है। कार्यकारिणी विस्तार होने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त कर नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा व संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नई इकाइयों के गठन का अभियान तेज हो गया है। कुमाऊं में एक के बाद एक इकाइयों के गठन के बाद शनिवार को संगठन की फल्दाकोट चौगांव पट्टी की ईकाई का भी कार्यकारिणी विस्तार कर दिया गया। संगठन अध्यक्ष कुबेर सिंह बिष्ट ने प्रभारी कृपाल राम व वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद कुंदन फर्त्याल को महामंत्री तथा जयपाल सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि भुवन जोशी को सचिव व लोकेश जोशी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन प्रभारी कृपाल राम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी मिलजुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया है। कार्यकारिणी विस्तार पर संगठन के संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, भुजान कुलदीप सिंह, आंनद नेगी, सुनील मेहरा, विक्रय सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, गोविंद नेगी आदि ने खुशी व्यक्त कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।




