◾विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
◾ प्राथमिक विद्यालय तिवारीखोला में हुई बैठक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिवारीखोला में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मनीषा आर्या को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनीषा ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की बात कही।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य बलवंत सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनीषा आर्या को समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनीषा ने मिलजुल कर कार्य करने की बात कही। इस दौरान नवीन चंद्र तिवारी, जगदीश चंद्र, बबीता देवी, रेनू देवी, गीता देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
