◾19 मार्च को खैरना बाजार में गुम हो गया था मोबाइल
◾तीस हजार रुपये का खोया मोबाइल मिलने पर पुलिस का जताया आभार
◾पुलिस ने सीसीटीवी तथा सर्विलांस की मदद से खोजा मोबाइल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पांच दिन पूर्व खैरना बाजार में खो चुके तीस हजार रुपये कीमत का मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामी ने खैरना पुलिस का आभार जताया।
दरअसल बीते 19 मार्च को ताकुला, अल्मोड़ा निवासी जगदीश त्रिपाठी का तीस हजार रुपये कीमत का मोबाइल खैरना बाजार में गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कुछ पता नहीं लग सका तो खैरना चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी तथा सर्विलांस की मदद ली गई। बुधवार को जगदीश त्रिपाठी को खैरना चौकी बुलाकर उन्हें उनका मोबाइल सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर जगदीश ने चौकी पुलिस खैरना का आभार जताया।
