🔳 बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान
🔳 महिला सभागार में प्रशिक्षण वर्ग में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता
🔳 एकजुटता से कार्य करने का लिया गया संकल्प
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने की अपील
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

महिला सभागार गरमपानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाविद्यालय के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा व संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को महिला सभागार में गरमपानी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विधायक सरिता आर्या ने संगठन की मजबूती को एकजुटता पर बल दिया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने पार्टी के सिद्धांतों, कार्यशैली व संगठन व पार्टी के लिए अहम योगदान देने वाले नेताओं की जानकारी दी। पार्टी व संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन व पार्टी की मजबूती को कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रभारी मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज अहमद, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला जीना, दीपा नेगी, हिमानी रावत, तनुजा रावत, देवेंद्र सिंह बोहरा, मदन कैड़ा, हरीश नेगी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *