🔳 संगठनात्मक मजबूती को जिलाध्यक्ष ने सौंपी कमान
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों से एकजुटता से कार्य करने का आह्वान
🔳 महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट महिला मोर्चा प्रभारी पद पर कविता गंगोला व गरमपानी प्रभारी पद पर जानकी लोहिया के मनोयन पर महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती व वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। कहा की दोनों पदाधिकारियों के अनुभव से संगठन व पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन की मजबूती को मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। संगठनात्मक मजबूती को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने बेतालघाट मंडल की प्रभारी की जिम्मेदारी कविता गंगोला तथा गरमपानी मंडल के लिए जानकी लोहिया को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया है। कविता व जानकी के मनोयन पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गरमपानी निर्मला जीना, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल, ग्राम प्रधान शीला बधानी, प्रधान आशा देवी, चित्रा जैडा, अनिता बोहरा, सोनी बोहरा, विमला नेगी, चंपा फर्त्याल, बबीता नेगी, गीता आर्या, मंजू बोहरा, निशा रिखाडी, मुन्नी बोहरा, किरन चमकनी आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *