◾कांग्रेसी नेता ने सीएम पोर्टल पर दर्ज कराया मामला
◾संचालन शुरु होने से हजारों लोगों को लाभ मिलने का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा वाया बेतालघाट से दिल्ली बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है। पूर्व में संचालित बस सेवा को बंद किए जाने से लोगों में नाराजगी है। कांग्रेसी नेता ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में मामला दर्ज करा बस के दोबारा संचालन किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
पूर्व में अल्मोड़ा से वाया बेतालघाट होते हुए दिल्ली को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा संचालित कि जाती थी। बस के संचालन से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी भी लाभान्वित होते थे। बस सेवा का लाभ मिलने ही लगा था की सेवा का संचालन रोक दिया गया। महत्वपूर्ण सेवा का संचालन रोके जाने से लोगों की उम्मीदें भी टूट गई। अब दोबारा बस का संचालन किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह मेहरा ने बकायदा मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में मामला दर्ज करा बस के दोबारा संचालन की मांग उठाई है। कृपाल सिंह के अनुसार बस के संचालन से गांवों के लोग भी लाभान्वित हो रहे थे पर संचालन बंद कर गांव के बांसिदो के हितों पर कुठाराघात किया गया है। साफ कहा की संचालन दोबारा शुरु होने पर व्यापारियों के साथ ही हजारों लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

error: Content is protected !!