◾बढेरी महादेव मंदिर में शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश
◾ पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
◾ आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾ भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बढेरी महादेव मंदिर में विधी विधान से पूजा अर्चना व विशेष मंत्रोच्चार के बीच शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा।
शनिवार को भुजान – वर्धो मोटर मार्ग पर स्थित बढेरी महादेव मंदिर में धर्माचार्यों ने विधि विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांवों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। महंत पंकज गिरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में आसपास के भुजान, धारी, खैरनी, थापली, हल्सों, कोरण, नैनीचैक, रतौडा़ समेत तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने कथा पाठ कर श्रद्धालुओं को सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य की ईश्वर हमेशा मदद करते हैं। कथा व्यास ने कहा की जिन क्षेत्रों में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ होता है वह क्षेत्र आपदाओं से मुक्त होने के साथ ही सुख, शांति व समृद्धि से परिपूर्ण हो जाता है। आयोजन समिति सदस्य दिन भर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान आचार्य भानू पांडे, उमेश पांडे, नंदन सिंह जंतवाल, दीपक सिंह जंतवाल, जगदीश सिंह, गोधन सिंह, प्रेमा देवी, ईश्वर सिंह, ज्योति जंतवाल,कविता जंतवाल, जीवन सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
