🔳यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को उठाए जाएंगे ठोस कदम
🔳बेतालघाट थाना परिसर में हुई बैठक में अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने उठाए कई मुद्दे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट थाना परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व पुलिस की संयुक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। लोगों ने क्षेत्र की तमाम समस्याएं गिना समस्याओं के समाधान की मांग की। नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का भरोसा दिलाया। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही
शनिवार को थाना परिसर मे हुई अहम बैठक में टैक्सी स्टैंड का मुद्दा जोर शोर से उठा। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने स्टैंड निर्माण पर जोर दिया। बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई। पूर्व सरपंच व भाजपा नेता तारा भंडारी ने बाहरी लोगों का सत्यापन करने तथा लगातार बढ़ रही नशाखोरी पर शिकंजा कसने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने सभी को साथ लेकर व्यवस्था चाक चौबंद करने को गंभीरता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने को भी सख्त कदम उठाने तथा बाहरी लोगों के सत्यापन को विशेष अभियान चलाने की बात कही। थानाध्यक्ष ने साफ कहा की व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी कि जाएगी। इस दौरान भारत आर्या, प्रताप सिंह बोहरा, चंपा जलाल, हीरा सिंह, पंकज जोशी, दीपक पडियार, चित्रा जैडा, भगवती बोहरा आदि मौजूद रहे।




