🔳विधायक ने डोलकोट गांव में हुए कार्यक्रम में किया शिलान्यास
🔳केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
🔳गरमपानी में किया गया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही शिलान्यास कार्यक्रम भी तेज हो गए हैं। विधायक सरिता आर्या ने करोड़ों रुपये की लागत से किए जाने वाले मोटर मार्गों की मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। शाम को गरमपानी में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भी किया।
शनिवार को बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट गांव में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्या ने की। विधायक सरिता ने कहा की गांवों के विकास को केंद्र व राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। ग्रामीण सड़कों की स्थिति सुधारने व नए मोटर मार्ग निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विधायक ने गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को संकल्पबद्ध होने की बात कही। विधायक ने चार करोड़ से भी अधिक की लागत से डोलकोट – पांगकटारा – खलाड़ मोटर मार्ग की मरम्मत तथा बारह लाख रुपये से अधिक की लागत से अंबेडकर मार्ग रिखोली मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, बेतालघाट नंदी खुल्बे, भगवत सिंह, नरेन्द्र बिष्ट, रमेश सुयाल, भुपेंद्र बिष्ट, हीरा सिंह लाभाशु सिंह, योगेश ढौंडियाल, प्रताप सिंह बोहरा, दीवान सिंह, गोविन्द सिंह नेगी, दान सिंह, चंदन गौणी आदि मौजूद रहे। शाम को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

error: Content is protected !!