◾ मिनी स्टेडियम में हुआ बेतालघाट महोत्सव का रंगारंग आगाज
◾ लोक गायकों ने शानदार प्रस्तुति दे बांधा समां
◾ मेले का लुत्फ उठाने आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों लोग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में बेतालघाट महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। इंद्रधनुषी मंच पर लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। आसपास के गांवों से हजारों लोग मेले का लुत्फ उठाने मिनी स्टेडियम पहुंचे।
मिनी स्टेडियम में बेतालघाट महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या तथा विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने सूदूर क्षेत्र में महोत्सव के आयोजन पर खुशी जताई। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। मुख्य बाजार क्षेत्र होते हुए यात्रा वापस स्टेडियम पहुंची। क्षेत्र के अराध्य नकूवा बूबू की स्तुति के साथ महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। इंद्रधनुषी मंच पर लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी, जितेंद्र तोमक्याल, गोपाल मठपाल ने शानदार प्रस्तुति दे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूली नौनिहालों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बाधा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, जिंप सदस्य मंजू आर्या, थानाध्यक्ष मनोज नयाल, दलीप सिंह नेगी, सुरेंद्र हाल्सी, शंकर जोशी, रमेश तिवारी, तारा भंडारी, हेम आर्या, भुवन जोशी, प्रताप बोहरा आदि मौजूद रहे।
