◾ संगठनात्मक मजबूती को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
◾ जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भारतीय जनता पार्टी बेतालघाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह बोहरा को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। रानीखेत मंडल किसान मोर्चा प्रभारी बनाए जाने के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया है। दलीप को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
बेतालघाट मंडल अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदो पर जिम्मेदारी संभालने के बाद अब वर्धो गांव निवासी दलिप सिंह बोहरा को किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। दलीप वर्तमान में रानीखेत मंडल में किसान मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। दलीप को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने पर गोपाल सिंह जैडा़,तारा भंडारी, सोबन सिंह, दलिप नेगी, प्रताप बोहरा, गोविंद नेगी, कमल बधानी, बहादुर सिंह, बिशन जंतवाल, मदन सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कहा की दलीप के अनुभव का लाभ निश्चित रुप से पार्टी व संगठन को मिलेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप ने कहा की प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।