◾पूजा अर्चना कर की सुख, समृद्धि व शांति को प्रार्थना
◾ एसडीएम कोश्या कुटोली से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सपरिवार कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। सुख, शांति, समृद्धि प्रार्थना की। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। पर्यटन सीजन में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सपरिवार कैंची धाम स्थित बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे। विशेष पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति पदाधिकारी से तमाम जानकारियां साझा की। उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा से व्यवस्थाओं को लेकर तमाम जानकारियां जुटाई। यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा पर्यटन सीजन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने कुमाऊं आयुक्त को बताया कि अस्थाई पार्किंग शुरू कर दी गई है साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
