◾ धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस
◾बेतालघाट व गरमपानी व टूनाकोट कार्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया। बेतालघाट मुख्य बाजार में रैली निकाल मिष्ठान वितरण भी किया गया।
गुरुवार को बेतालघाट कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे की अगुवाई में भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम हुए। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए भाजपा नेताओं ने बढ़ चढ़कर कार्य किया है। वरिष्ठ नेताओं के पदचिन्हों पर चलने तथा आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। बाद में बाजार क्षेत्र में रैली निकाल लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की गई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, कीर्ती बल्लभ जोशी, आनंद सिंह जलाल, विजय कुमार, मनोज पडलिया, दिलिप सिंह नेगी, हरीश भट्ट, लता लोहिया, चंपा जलाल, रितु तिवारी, पंकज जोशी, राम सिंह जलाल, तारा भंडारी, जगदीश नाथ, हेमा चौधरी, गीता बोहरा, राधा जलाल, मोहनी देवी, नीमा बोहरा, विमला नेगी, धीरज मेहरा, प्रवीण पडलिया, चंपा आर्या, दिनेश रावत, कीर्ति बल्लभ, जगमोहन जलाल आदि मौजूद रहे। गरमपानी मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। मिष्ठान वितरण भी हुआ। आसपास के गांवों में भी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। टूनाकोट शक्ति केंद्र में महामंत्री सुनील मेहरा की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया।इस दौरान खुशाल सिंह, बचे सिंह, नंदन सिंह ,सुंदर सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
