◾ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बताई प्राथमिकता
◾ कैंची क्षेत्र में हुई चौकी प्रभारी की तैनाती
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में यातायात व अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को कवायद तेज हो गई है। एसआई कृष्णा गिरी को चौकी प्रभारी कैंची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त प्रभारी ने यातायात व्यवस्था के साथ ही बाबा के धाम में पहुंचने वाले सीनियर सिटीजनो के लिए विशेष रोड मैप तैयार करने का दावा किया है।
हाइवे पर स्थित बाबा नीम करौली के दरबार में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दिनों-दिन भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में हाइवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती बन चुका है। कैंची क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। फिलहाल चौकी स्थापित होने तक प्रभारी की जिम्मेदारी कृष्णा गिरी को सौंपी गई है। नवनियुक्त चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही बाबा के दर पर पहुंचने वाले सीनियर सिटीजनो के लिए विशेष रोडमैप तैयार करने का दावा किया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। चौकी प्रभारी कहा की उच्चाधिकारियों के निर्देश के साथ ही क्षेत्रवासियों के साथ मिलजुल कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को ठोस कदम उठाए जाएंगे।
