◾श्री लक्ष्मी नारायण नारायण मंदिर में चार अगस्त से होगा श्रीगणेश
◾14 अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के साथ लगेगा भंडा
◾ खैरना स्थित शिवालय में भी तैयारियों को लेकर जुटे समिति सदस्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के समीपवर्ती आमबाडी़ – घंघरेठी गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चार अगस्त से संगीतमय शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चौदह अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इधर खैरना स्थित शिवालय में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी को आयोजन समिति के सदस्यों ने बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।
कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। मंहत भगवान गिरी की देखरेख में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान के लिए क्षेत्रवासियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। कथा व्यास आचार्य खजान पंत जी होंगे। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने गांवों के लोगों से चार से चौदह अगस्त तक होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का आह्वान किया है। इधर खैरना स्थित कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थित शिवालय में आयोजन समिति सदस्यों ने 17 अगस्त से होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी को चर्चा की। टैंक व्यवस्था, पूजा पाठ, यजमान, भजन मंडली आदि के साथ ही तमाम अन्य व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया। कथा व्यास आचार्य चंद्र शेखर अधिकारी होंगे। इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, अनिल त्रिपाठी, अजय पनौरा, मदन मोहन कैडा़, भुवन पिनारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भास्कर तिवारी आदि मौजूद रहे।
