🔳म्यूं गांव में आए दिन मवेशियों के मारे जाने से पशुपालक परेशान
🔳गुलदार के आबादी तक पहुंचने से ग्रामीण भी खौफजदा
🔳खेतीबाड़ी के बाद अब पशुपालन पर गहराया संकट
🔳ग्रामीणों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गांवों में गुलदार की घुसपैठ तेज होने पर गांवों के बाशिंदे खौफजदा हैं। म्यूं गांव में आए दिन गुलदार मवेशियों को मौत के घाट उतार दे रहा है‌ जिस कारण पशुपालकों को काफि नुकसान उठाना पड़ रहा है। मवेशियों के मारे जाने से अब ग्रामीणों का पशुपालन से भी मोहभंग होता जा रहा है‌‌। गांव के बाशिंदों ने गांव में पिंजरा लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
गांवों में खेतीबाड़ी चौपट होने के बाद अब पशुपालन पर भी संकट गहरा गया है। गांवों में गुलदार की आवाजाही तेज होने से पशुपालक परेशान हैं। गुलदार लगातार गौवंशीय पशुओं, बकरियों को निवाला बना दे रहे हैं। जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाइवे से सटे म्यूं गांव में भी गुलदार दहशत का पर्यायवाची बन चुका है। दिन दोपहर आबादी के नजदीक तक पहुंच रहे गुलदार से अनहोनी की आंशका बनी हुई है। स्थानीय पशुपालक भुवन सिंह के गौवंशीय पशु को गुलदार ने आबादी के समीप ही ढेर कर डाला। लगातार गुलदार की आवाजाही तेज होने से महिलाएं भी खौफजदा हैं। खेतों में जाने में भी महिलाएं डरने लगी है। जबकि स्कूली नौनिहालों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने को वन विभाग से ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!