🔳व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में धड़ल्ले से उपलब्ध करा रहे घरेलू सिलेंडर
🔳घरेलू सिलेंडर की किल्लत पैदा कर मनमाने दामों पर कर रहे बिक्री
🔳पुलिस, प्रशासन व पूर्ति विभाग को दे रहे खुली चुनौती
🔳डा. आम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति अध्यक्ष ने उठाई कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला तूल पकड़ गया है। कालाबाजारी में लिप्त तस्कर घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी कर उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। व्यावसायिक सिलेंडरों की खपत घटाकर सरकार को भी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। डा. आम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं व सरकार को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
रसोई गैस तस्करी पर शिकंजा कसने में जिम्मेदार अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। तस्करी में लिप्त तस्कर खुलेआम रसोई गैस सिलेंडरो की तस्करी को अंजाम दे पुलिस, प्रशासन, पूर्ति विभाग व गैस विभाग के अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं। गरमपानी खैरना क्षेत्र तो तस्करी के लिए विशेष पहचान रखने लगा है। वहीं अब तस्करों ने तस्करी का नायाब तरीका भी खोज निकाला है। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम बाजारों में स्थित प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक सिलेंडरों की आड़ में घरेलू सिलेंडर ठिकाने लगाए जा रहे हैं। डा. आम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति बेतालघाट अध्यक्ष महेन्द्र कुमार के अनुसार व्यवसायिक सिलेंडरों की आड़ में घरेलू सिलेंडर खपाए जा रहे हैं। घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल होने से उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर नहीं मिल रहे। व्यवसायिक सिलेंडरों की जगह घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल करवा तस्कर सरकार को भी राजस्व का चूना लगा रहे हैं। मुनाफे के फेर में उपभोक्ताओं के हितों से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि जल्द तस्करों का नेटवर्क जल्द ध्वस्त नहीं किया गया तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।




