🔳खैरना से बेतालघाट तक कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
🔳भाजपा पर लगाया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
🔳सांसद निधि के खर्च पर की घेराबंदी, उठाए तमाम सवाल
🔳कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को जवाब देने का किया गया आह्वान
🔳 जनसंपर्क अभियान के बहाने कांग्रेस ने कराया ताकत का अहसास
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने गरमपानी से बेतालघाट तक जनसंपर्क किया। जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी का स्वागत किया। खैरना व बेतालघाट में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथों लिया। अग्निवीर योजना को पहाड़ के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करार दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने भी क्षेत्र में विकास की गति रुकने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
शुक्रवार को गरमपानी मुख्य बाजार से बेतालघाट तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने क्षेत्रवासियों से संपर्क साधा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अगुवाई में प्रकाश जोशी खैरना, धनियाकोट, सिमलखा, बसगांव, सोनगांव, हरोली, घिरोली समेत तमाम गांवों में लोगों से मिलते हुए बेतालघाट पहुंचे। बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में रोड शो किया। लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया। मुख्य बाजार में हुई सभा में सांसद प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा की अग्निवीर योजना लागू कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहाड़ के नौजवानो के हितों की रक्षा करनी चाहिए थी पर वे चुप्पी साधे रहे। सांसद निधि के मामले में भी प्रकाश जोशी ने घेराबंदी की। कहा कि कोई भी बड़ा कार्य सांसद निधि से बेतालघाट क्षेत्र में नहीं हुआ है इस बार निश्चित रूप से जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सबक सिखाएगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा की देश में इस समय अराजकता का माहौल है। बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश कर रही है। कहा की बेतालघाट क्षेत्र में कांग्रेस ने विकास की बुनियाद रखी थी पर आज विकास धुंधला दिखाई दे रहा है। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने किया। कार्यक्रम को विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्या, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा, गणेश उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक साह, महेंद्र कुमार, कंचन पांडे, जंग बहादुर मेहरा, पूरन सिंह जलाल, जेडी कत्यूरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, नंद किशोर आर्या, जगमोहन सिंह जलाल, नवीन चंद्र आर्या, सुरेश जोशी, कृपाल मेहरा, पुष्कर पनौरा, सुरेश आर्या, विनोद तिवारी, चंपा बोहरा, ललिता,भागीरथी वर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!