🔳तपती धूप में भी कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
🔳प्रत्येक मंगलवार, शनिवार व रविवार को उमड़ रहा आस्था का सैलाब
🔳बाबा नीम करौरी के गूंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳काकड़ीघाट स्थित आश्रम में भी श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को सुबह से शाम तक बीस हजार से भी अधिक बाबा भक्तों ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस व मंदिर प्रबंधन सदस्यों ने विशेष व्यवस्था बनाई। बाबा के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। उधर काकड़ीघाट स्थित आश्रम में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र कैंची थाम में प्रत्येक मंगलवार, शनिवार व रविवार को उम्मीद से भी ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तक श्रद्धालुओं की कतार लग जा रही है। तपती दोपहरी में भी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा के जयकारों के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं। हालत ऐसे हैं की सुबह से ही क्षेत्र में बनी पर्यटन विभाग व अन्य निजी पार्किंग भी फुल हो जा रही है। रविवार को भी कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। सुबह से शाम तक बीस हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के धाम में मत्था टेका। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर बाबा नीम करौरी आश्रम में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।




