🔳480 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
🔳आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के मुकदमा दर्ज
🔳पुलिस के चले अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप
🔳चौकी प्रभारी ने किया तस्करी पर सख्ती से अंकुश का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान के मद्देनजर खैरना चौकी पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
शराब तस्करी के खिलाफ खैरना चौकी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में चले विशेष अभियान में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र के समीप हिमांशु को दस गत्ते की पेटियों में लगभग 480 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अवैध शराब गांव की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। इस दौरान जगदीश धामी, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




