◾रानीखेत अस्पताल से गर्भवती को किया गया रैफर
◾सलडी़ के समीप 108 सेवा के कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव
◾ जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ, स्वजनों में खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जहां आपातकालीन 108 सेवा से जिंदगी बचाई जा रही है वहीं अब जीवनदायिनी में सुरक्षित प्रसव भी कराए जा रहे हैं। रानीखेत अस्पताल से गर्भवती को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया पर सलडी़ के समीप प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 सेवा के कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव करा दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
द्वाराहाट ब्लॉक के मल्ली मिरई निवासी गीता देवी को बीते दिन प्रसव पीड़ा हुई। तबीयत बिगड़ी तो स्वजन गर्भवती को गोविंद सिंह महरा नागरिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गर्भवती महिला की जांच कर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। स्वजनों ने आपातकालीन 108 सेवा से संपर्क साधा तथा प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को लेकर हल्द्वानी रवाना हो गए। सलडी़ (भीमताल) के समीप प्रसव पीड़ा बड़ी तो वाहन में तैनात ईएमटी राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं। सुरक्षित प्रसव होने पर स्वजनों ने 108 कर्मियों का आभार जताया।

error: Content is protected !!