🔳 हाईवे पर लगी रहे वाहनों की लंबी कतार
🔳 हाईवे किनारे गलत दिशा में पार्क वाहन बने जाम का कारण
🔳 कई बार आवाज उठाए जाने के व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार
🔳 विकेंड पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची व आसपास के क्षेत्रों में जाम के झाम से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। जाम के कारण दिनभर वाहन रेंगते रहे। हाईवे किनारे गलत दिशा में पार्क किए गए वाहन जाम का कारण बने रहे। यात्रियों ने गलत ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही हाईवे पर जाम एक बड़ी समस्या बन गया है। कैंची क्षेत्र में हाईवे किनारे गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। शनिवार को कैंची से अल्मोड़ा की ओर जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों से पहाड़ की ओर से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन एक एक कर फंसते चले गए। देखते ही देखते वाहनों की कतार लगती चली गई। घंटों तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को काफि परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों ने आरोप लगाया की कई बार गलत दिशा में वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा चुकी है पर सुध नहीं ली जा रही। अनदेखी का खामियाजा आवाजाही करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। मामले में कार्रवाई की मांग दोहराई है ताकी आवाजाही सुगम हो सके तथा जाम से निजात मिल सके।
