🔳 जीजीआइसी, आईटीआई बेतालघाट व श्री कैंची धाम तहसील में हुआ कार्यक्रम
🔳 छात्राओं ने स्लोगन, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
🔳 विजयी छात्राओं को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जीजीआइसी, आईटीआई बेतालघाट व श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र व निष्पक्ष तथा निर्भीक व प्रलोभन से प्रभावित हुए बगैर मतदान की शपथ ली गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भारती आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। शिक्षिका रेखा गढ़िया ने विद्यार्थियों को मतदाता दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। पोस्टर, स्लोगन तथा निबंध प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिक्षिका भारती भट्ट, दीप्ति पंत, संतोष अधिकारी, नीतू, पूनम जोशी, जशोदा, रेखा, नीतू ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। बेतालघाट आईटीआई में राजेंद्र पांडे ने कर्मचारियों व प्रशिक्षार्थियों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य सीमा कुमार, रमेश छातीवाल, सुनील जोशी, कमल पाठक, दीपक चंद्र, हरीश मिश्रा, रमेश तिवारी, हरी प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद आदि रहे। श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में तहसीलदार चंद्र प्रकाश आर्या ने कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। यहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवती भाकुनी, ललित मोहन जैडा, अर्जुन सिंह बिष्ट, संजय तिवारी, हिमांशु नेगी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।