◾नवनियुक्त कोतवाल ने लिया चौकी खैरना का जायजा
◾पुलिसकर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर लिया फीडबैक
◾सत्यापन अभियान में तेजी लाने का भी किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
नवनियुक्त कोतवाल ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना चौकी का जायजा ले व्यवस्थाएं जांची। पुलिस कर्मियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। कोतवाल ने सत्यापन अभियान में तेजी लाने के साथ ही त्यौहारी सीजन में गंभीरता से कार्य करने के साथ ही तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने को कहा।
शनिवार को नवनियुक्त कोतवाल हरपाल सिंह चौकी खैरना पहुंचे। एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा से विभिन्न जानकारियां ले फिटबैक लिया। चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाल ने त्यौहारी सीजन में बाहरी क्षेत्रों से पहुंचने वाले व्यापारियों के साथ ही बाहरी मजदूरों के सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोतवाल ने हाइवे पर चैकिंग अभियान चलाकर तस्करी पर शिंकजा कसने को भी कहा साथ ही हाइवे पर जाम न लगने देने के निर्देश भी दिए। कोतवाल हरपाल सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। कहा की समय समय पर समीक्षा भी की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने नवनियुक्त कोतवाल से मुलाकात कर कई समस्याएं गिनाई। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




