◾व्यापारियों का चढ़ा पारा, लगाया लापरवाही का आरोप
◾पातली व बजीना क्षेत्र में चोरी की घटना का मामला
◾24 घंटे बीतने के बावजूद नहीं लग सका कोई सुराग
◾व्यापारियों ने दे डाली आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली व बजीना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने तथा अब तक मुकदमा दर्ज न होने पर व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। व्यापारियों ने प्रशासन पर मामले पर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा नहीं किया गया तो फिर व्यापारी वर्ग आंदोलन को विवश हो जाएगा।
पातली व बजीना बाजार क्षेत्र में दो दुकानों से हजारों रुपये की नगदी व सामान चोरी किए जाने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। बीते गुरुवार को चोरों ने पातली क्षेत्र में महेंद्र सिंह नेगी की दुकान में सेंध लगा आठ हजार रुपये की धनराशि व सामान पर हाथ साफ कर लिया जबकि बजीना क्षेत्र में भी मदन सिंह देव की दुकान से दो हजार रुपये की नगदी व पांच हजार रुपये से अधिक का सामना उड़ा लिया। शुक्रवार को जब दुकानदार प्रतिष्ठानों पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। बीच बाजार हुई चोरी की घटना से व्यापारी सख्ते में आ गए। राजस्व पुलिस की टीम ने भी बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली पर सफलता हाथ नहीं लग सकी। घटना को चौबीस घंटे से अधिक का समय बीतने के बावजूद खुलासा न होने से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। वहीं व्यापारी महेंद्र सिंह ने भी अब तक मामले में मुकदमा दर्ज न किए जाने पर रोष जताया है। खुलासा करने को बजाय टालमटोल का आरोप लगाया है। व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी, विरेंद्र सिंह, आंनद सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा ने जल्द मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि लापरवाही की गई तो फिर व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षक चापड़ कुबेर सिंह मेहरा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।




