◾रातीघाट क्षेत्र में रात को कार्य किए जाने से हैरत में व्यापारी
◾एनएच कर्मियों की गैरमौजूदगी पर कार्य न कराने की मांग
◾एनएच प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप
◾ महत्वपूर्ण हाइवे पर अनियमितताएं बर्दाश्त न करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में दिन के उलट रात के वक्त निर्माण कार्य किए जाने पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की बगैर एनएच कर्मियों की देखरेख में कार्य किया जाना समझ से परे है। व्यापारियों ने महत्वपूर्ण हाइवे पर निर्माण कार्यों में लापरवाही किए जाने पर उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करने की चेतावनी दी है।
आपदा से जगह जगह ध्वस्त अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट से ज्योलिकोट तक केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय ने मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत किया है। सरकार बजट से किए जा रहे कार्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कुछ दिन पूर्व ही कार्यदाई संस्था के भारी बारिश के बीच हाटमिक्स किए जाने तथा अन्य कार्यों में अनियमितता बरतने पर एनएच के सहायक अभियंता ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज ठेकेदार पर विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगा हड़कंप मचा दिया था। अब एक बार फिर रातीघाट क्षेत्र में दिन के उल्टे रात के वक्त निर्माण कार्य किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, कुबेर सिंह, महेंद्र बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, पंकज नेगी ने बगैर एनएच कर्मियों की देखरेख के रात के वक्त महत्वपूर्ण हाइवे पर कार्य किए जाने पर नाराजगी जताई है‌। आरोप लगाया है की महत्वपूर्ण हाइवे पर रात के वक्त कार्य किए जाने से गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यों का अंदेशा है। व्यापारियों ने लगातार अनियमितताएं सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होने पर एनएच प्रशासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। चेतावनी दी है की यदि लापरवाही की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!