🔳 सूदूर तल्ला ठेलका गांव में तेज हुई गुलदार की घुसपैठ
🔳 स्कूली बच्चों पर मंडराया खतरा, दहशत में ग्रामीण
🔳 दिन ढलने के साथ ही घरों में दुबकना बनी मजबूरी
🔳 ग्रामीणों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस कदम उठाए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला ठेलका तोक में गुलदार की धमक से ग्रामीण खौफजदा हैं। गुलदार के आबादी क्षेत्र के नजदीक तक पहुंचने से बड़ी घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
कुछ दिनों पूर्व दो भालू के साथ शावक और अब गुलदार के आबादी क्षेत्र के नजदीक तक पहुंचने से तल्ला ठेलका गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीण घर से निकलने में तक डरने लगे हैं। महिलाओं का खेतों में जाना तक दूभर हो चुका है। स्थानीय चंद्रशेखर बुधलाकोटी व नीरज के अनुसार गुलदार की घुसपैठ आबादी के नजदीक तक बढ़ने से अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्कूली बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। कुछ दिन पहले भालू और अब गुलदार के गांव के नजदीक दिखने से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने एक स्वर में गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है ताकि समय रहते खतरे को टाला जा सके।
