🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय में हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम
🔳 परीक्षा पैटर्न व ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी की गई साझा
🔳 काउंसलिंग, असाइनमेंट प्रवेश के बारे में भी बताया
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए ओरिएंटेशन (अभिविन्यास) कार्यक्रम हुआ। शिक्षार्थियों को काउंसलिंग, असाइनमेंट प्रवेश ईएसएलएम, परीक्षा व परीक्षा पैटर्न एवं ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय सभागार में मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने शिक्षार्थियों को समझाया की अभिविन्यास कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान व छात्र एक दूसरे से परिचित होकर दूरस्थ शिक्षा की बारीकियों को समझते हुए भावी भूमिका के लिए तैयार होते हैं। महाविद्यालय में अध्ययन केंद्र के साथ ही परीक्षा केंद्र बनने की सूचना भी साझा की अध्ययन केंद्र की समन्वयक डा. जयती दीक्षित ने कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी व तकनीकी का प्रयोग करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को साझा किया ।शिक्षार्थियों को काउंसलिंग, असाइनमेंट प्रवेश, ईएसएलएम, परीक्षा के बारे में बताया। डा. दीपक ने परीक्षा पैटर्न व ग्रेडिंग सिस्टम को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन डा. जयति दीक्षित ने किया। इस दौरान महिमा गोस्वामी, नवीन नाथ, उमेश जोशी, ममता आदि मौजूद रहे।
