🔳22 वर्षों की सेवा के दौरान विभिन्न राज्यों में रहे तैनात
🔳 भारतीय सेना के जवान का स्वागत कर रखी नई पंरपरा की नींव
🔳 खैरना बाजार व छड़ा बाजार में हुआ स्वागत कार्यक्रम
🔳 लोगों से मिले स्नेह से अभिभूत हुआ सेना का जवान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाकर मंगलवार को अवकाश प्राप्त हुए छड़ा गांव निवासी मनोज बिष्ट का कोसी घाटी में जोरदार स्वागत किया गया। सेना के जवान के छड़ा गांव स्थित आवास में भी क्षेत्रवासियों ने मनोज को फूल मालाओं से लाद दिया। लोगों से मिले स्नेह से मनोज की आंखे भर आई।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा गांव निवासी मनोज बिष्ट मंगलवार को भारतीय सेना में 22 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। चार कुमाऊं में तैनात मनोज ने जम्मू, श्रीनगर, नागालैंड, राजस्थान आदि क्षेत्रों में रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाकर अपना फर्ज निभाया। देश सेवा के बाद अवकाश प्राप्त होने पर मनोज के खैरना पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। खैरना से मनोज के स्वागत के बाद उनके छड़ा स्थित आवास पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा की भारतीय सेना में रहकर देशसेवा करने वाले फौजी के स्वागत की परंपरा की नींव रखी गई है। क्षेत्रवासियों के स्वागत व स्नेह से मनोज बिष्ट की भी आंखें भर आईं। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, हंसी देवी, आंनदी देवी, राशि बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट, खष्टी बिष्ट, विक्रम सिंह, दीवान सिंह, अजय पनौरा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!