🔳पुलिस को देख सकपकाया तो पुलिस ने जांच को रोका
🔳तलाशी लेने पर 02.30 ग्राम स्मैक हुई बरामद
🔳खुद पीने तथा लती युवाओं को बेचने की बात कबूली
🔳पुलिस ने किया मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर क्वारब पुलिस की टीम ने शिकंजा कस दिया है। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अल्मोड़ा निवासी युवक को 02.30 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। युवक स्मैक को बेचने के फिराक में था। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों के बाद अब पहाड़ के युवाओं की नशो में भी स्मैक का नशा तेजी से घुलता जा रहा है। आए दिन तस्करी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। बच्चों के नशे की चपेट में आने से स्वजन भी परेशान हैं। पुलिस भी नशे पर अंकुश को तेजी से अभियान चला रही है। बावजूद तस्कर नए नए तरीके इजाद कर तस्करी में जुटे हैं। मंगलवार को चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा की अगुवाई में क्वारब पुलिस की टीम ने बैरियर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया की तभी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पैदल अल्मोड़ा की ओर जा रहे युवक को शक होने पर पुलिस टीम ने रोक लिया। पुलिस के रोकने पर वह सकपका गया। युवक की स्थिति भांप टीम ने उसकी तलाशी ली तो टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी मिहिर टम्टा से 02.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुद स्मैक के सेवन करने व लती युवाओं को स्मैक बेचने की बात कबूल की। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी गोविदीं टम्टा के अनुसार तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान आंनद राणा, सतनाम सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




