🔳शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में उमड़े रामभक्त
🔳भजन कीर्तनों से समूचा क्षेत्र हुआ भक्तिमय
🔳पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से गूंजायमान हुई घाटी
🔳कल यानी सोमवार को हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पवित्र शिप्रा नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हो गया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे माहौल भक्तिमय कर दिया। पुरुषोत्तम भगवान राम व अंजनी पुत्र हनुमान के जयकारों से गरमपानी – खैरना क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।
रविवार को हनुमान मंदिर में धर्माचार्य हेम उप्रेती व नितेश उप्रेती ने यजमान देवेश कांडपाल, प्रमिला कांडपाल तथा योगेश पंत, पूजा पंत से पूरे विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की विशेष प्रार्थना के साथ अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। आसपास के डोबा, मझेडा, रामगढ़, छड़ा, लोहाली रातीघाट आदि क्षेत्रों से सैकड़ों रामभक्त हनुमान मंदिर पहुंचे। पुरुषोत्तम भगवान राम व रामभक्त हनुमान के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। शाम को प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार यानी कल हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।




