🔳चापड़, टूनाकोट व बचौडी गांव से सटे जंगल में धधकी आग
🔳देखते ही देखते पल भर में जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई लपटें
🔳वन संपदा व चारा पत्ती राख, जंगली जानवरों को भी नुकसान होने का अंदेशा
🔳जंगलों को बचाने के ठोस उपाय न होने से लोगों में नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों से सटे जंगल आग की चपेट में आकर राख होते जा रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। वन संपदा को नुकसान के साथ ही गांवों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। भुजान – रिची तथा चापड़ मोटर मार्ग से सटे जंगल के आग की चपेट में आने से हड़कंप मच गया। आग की विकराल लपटों ने कुछ ही देर में जंगल के बड़े हिस्से को जलाकर खाक कर डाला‌।
जंगलों के आग की चपेट में आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक जंगल आग से राख होते जा रहे हैं। जंगली जानवर व वन संपदा के साथ ही मवेशियों के लिए जंगल में पाई जाने वाली चारा पत्ती भी जलकर खाक होती जा रही है। बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। पशुपालक मवेशियों के लिए बाजार से मंहगे दामों पर चारा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। आसपास के जंगलों के राख होने के बाद अब भुजान – रिची मोटर मार्ग पर स्थित टूनाकोट व बचौडी गांव से सटा जंगल आग की चपेट में आ गया जबकि चापड़ गांव से सटे जंगल में भी आग धधक उठी। आग की विकराल होती लपटें देख गांवों के बाशिंदे भी दहशत में आ गए। कुछ ही देर में आग ने जंगल के बड़े हिस्से को जलाकर खाक कर डाला। तमाम गांवों के बाशिंदों ने जंगलों में धधक रही आग पर काबू पाने को ठोस उपाय न किए जाने से गहरी नाराजगी जताई है।

error: Content is protected !!