🔳भुजान क्षेत्र में कोसी नदी पर पहुंची सोयल टैस्टिंग मशीन
🔳सेंपल एकत्र कर जांच को भेजें जाएंगे दिल्ली स्थित प्रयोगशाला
🔳रिपोर्ट मिलने के बाद ध्वस्त स्टेट हाइवे की मरम्मत को तेज होगी कवायद
🔳चार वर्ष पूर्व आपदा से दरक चुका है हाइवे का पांच सौ मीटर हिस्सा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में आपदा से ध्वस्त स्टेट हाइवे की मरम्मत को कवायद तेज हो गई है। नदी क्षेत्र में दरक चुकी बुनियाद की जांच को सोयल टैस्टिंग मशीन पहुंच चुंकि है। जांच के बाद सेंपल दिल्ली भेजे जाएंगे। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता हरि मोहन जोशी के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु कर डीपीआर आदि तैयार होगी।

खैरना से तमाम क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे को चार वर्ष पूर्व आई आपदा से भारी नुकसान पहुंचा। समीपवर्ती कालिका मोड़ से आगे स्टेट हाइवे की बुनियाद दरकने से सड़क ध्वस्त हो गई। लोनिवि ने बामुश्किल वन वे आवाजाही शुरु करवाई। आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं। वन वे आवाजाही व दरक चुके स्टेट हाइवे के एक हिस्से से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अब दरक रही बुनियाद व मजबूत चट्टान का पता लगाने को सोयल टैस्टिंग मशीन की मदद ली जा रही है। नदी क्षेत्र में मशीन बकायदा स्थापित भी कर दी गई है। जांच का जिम्मा दिल्ली की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। दिल्ली की टीम सोयल टैस्टिंग मशीन से बुनियाद के आसपास से नमूने एकत्र करेगी। जिसको जांच के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दिल्ली से रिपोर्ट मिलने के बाद दरक चुके स्टेट हाइवे की मरम्मत को डीपीआर व अन्य कार्य शुरु किए जाएंगे। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता हरि मोहन जोशी के अनुसार दरक रहे स्टेट हाइवे के अलग अलग हिस्सों से सेंपल जुटाए जाएंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआर व अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शासन को भेजी जाएगी।

error: Content is protected !!