🔳 महिला सभागार गरमपानी में एसआईआर पर दिया गया प्रशिक्षण
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर साझा की गई जानकारी
🔳 मतदाताओं से घर घर जाकर संपर्क साधने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
महिला सभागार गरमपानी में गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षार्थियों को गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। कर्मचारियों को पारदर्शी व त्रुटिरहित कार्य के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में आगामी गहन पुनरीक्षण अभियान पर बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ को जिला स्तरीय प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र पांडे ने कई अहम जानकारियां दी। मतदाताओं से घर घर जाकर संपर्क साधने तथा एसआईआर से संबंधित सभी कार्यो को जिम्मेदारी से निभाने की अपील की। बताया की सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने पर वोटर लिस्ट व सूचना संबंधी सभी कार्य सही ढंग से संपन्न होंगे। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान हेमंत खाती, राकेश कुमार समेत बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।
