🔳 किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध कराने की मांग
🔳 भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी ने की पूर्व राज्यपाल से मुलाकात
🔳 लंबे समय से निर्माण शुरु न होने पर जताई नाराजगी
🔳 पूर्व राज्यपाल ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी क्षेत्र में प्रस्तावित बैराज को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा नेता ने बैराज की प्रगति में तेजी लाने व किसानों को भी बैराज से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग पूर्व राज्यपाल से की। पूर्व राज्यपाल ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नैनीताल जिला मुख्यालय समेत बेतालघाट व ताडी़खेत ब्लॉक के गांवों को पेयजल की आपूर्ति करने को कोसी नदी पर 600 करोड़ रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित बढेरी बैराज निर्माण के लिए पूर्व में दो से तीन सर्वे पूरे होने के बाद सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की के विशेषज्ञों ने बैराज निर्माण को ठोस चट्टान व बालू का पता लगाने के लिए ड्रिलिंग की। कोरोना की दस्तक से प्रगति फिर थम गई पर अब बीते दिनों देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बैराज की प्रगति पर फिडबैक लेने से विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए । मुख्य सचिव आंनद बर्धन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने आरआईआर रुड़की के विशेषज्ञों की मदद से दोबारा 268 करोड़ रुपये का संसोधित इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया। बीते रोज सिंचाई सचिव युगल किशोर पंत ने भी बैराज स्थल का जायजा ले विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। अभिलेखों को देख कई अहम दिशा निर्देश भी दिए। प्रस्तावित बैराज का निर्माण को जल्द शुरु करने को अब भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून में मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। बताया की बैराज निर्माण की कवायद लंबे समय से गतिमान है पर धरातल पर निर्माण शुरु नहीं हो पा रहा। दिलिप सिंह बोहरा ने बैराज से बेतालघाट ब्लॉक के गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई ताकी किसान भी लाभान्वित हो सकें। पूर्व राज्यपाल से बैराज निर्माण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देने पर जोर दिया। इस दौरान क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।




