🔳 धनियाकोट गांव में स्थापित हुई हाईटेक यूनिट
🔳 दुग्ध उत्पादकों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ
🔳 जय बधाड़ बुबू स्वायत्तता सहकारी समिति ने स्थापित की ईकाई
🔳 जल्द बाजार में लांच होगा छाछ, लस्सी व फ्लेवर्ड मिल्क
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव में जय बधाड़ बुबू स्वायत्तता सहकारी समिति के तत्वावधान में डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने से अब पशुपालकों के साथ ही ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। स्वायत्तता सहकारी समिति सदस्यों के अनुसार दुग्ध उत्पादकों को उत्पाद का बेहतर कीमत उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राहकों को भी उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
धनियाकोट गांव में अत्याधुनिक डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा की गांव में स्थापित यूनिट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने व स्थानीय रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी। समिति सदस्यों ने कहा की प्रतिदिन दो सौ से पांच सौ लीटर दूध की प्रसंस्करण क्षमता वाली अत्याधुनिक मशीन स्थापित होने से उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता का खोया, पनीर, घी समेत अन्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचे डीडीएम नाबार्ड मुकेश बेलवाल व एलडीएम अमित वाजपेयी ने कहा कि कम ब्याज ऋण, सब्सीडी व डिजिटल बैंकिंग से दुग्ध उत्पादकों को जोड़ लाभान्वित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष लाभांशु पिनारी ने कहा कि यूनिट में गांव की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही दुग्ध उत्पादकों को उत्पाद का चार से पांच रुपये लीटर अतिरिक्त मूल्य दिया जाएगा। बताया की जल्द ही लस्सी, छाछ व फ्लेवर्ड दूध बाजार में लांच किया जाएगा। इस दौरान गीतेश त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि विजय कुमार, पूरन सिंह, नारायण सिंह, दीपा देवी, कविता देवी, पूजा पिनारी, गंगा देवी, विमला, कमला, मोहन सिंह, आंनद सिंह, नवीन जलाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
