🔳 महिलाओं से स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
🔳 बैंक से संचालित योजनाओं की जानकारी की गई साझा
🔳 शेयर धनराशि, व्यवसाय, सीबीओ लेबल उद्यमी, अल्ट्रा पूवर, एफडी आदि पर भी चर्चा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के तहत सरस्वती स्वयं सहायता समूह की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैंक सखी की मासिक रिपोर्ट का निरीक्षण कर पीआरपी व बैक सखी के मानदेय तैयार किए गए। समूह सदस्यों को बैंक से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
गरमपानी क्षेत्र में हुई बैठक का शुभारंभ एबीडीओ उमेश सनवाल व ग्रामोत्थान के महेश पुरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में शेयर धनराशि, व्यवसाय, सीबीओ लेबल उद्यमी, अल्ट्रा पूवर, एफडी समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। सरस्वती सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने को अहम जानकारियां दी गई। व्यक्तिगत उद्यम के लाभ भी गिनाए गए। बैंक से उपलब्ध होने वाले ऋण के विषय पर भी जानकारी साझा की गई। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी कई सवाल उठाकर कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कहीं। एबीडीओ ने सीएलएफ के कलेक्शन सेंटर को चिह्नित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सरस्वती सीएलएफ अध्यक्ष पुष्पा देवी, सचिव चंद्रकला, कोषाध्यक्ष चम्पा देवी, विपिन जोशी, ललित तिवारी, राजेंद्र कुमार मंजू बिष्ट, नवीन चंद्र, मुन्नी देवी, राधा देवी, रीना राठौर, इंदू बिष्ट, देवकी कांडपाल, राजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
